स्वाइन फ्लू: सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार
साहिबगंज, सितम्बर 2 -- साहिबगंज (स्वरुप कुमार/पड़ताल )। स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए सदर अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। जिले के सभी सीएचसी व अनुमंडलीय अस्पताल में भी आइसोलेशन वार्ड बनाने का काम चल रहा है। राज्य ने स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों की जांच, उपचार, बचाव, रोकथाम व निगरानी का निर्देश दिया है। रांची में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने के बाद राज्य सरकार ने सभी सीएस को अलर्ट जारी कर दिया है। उधर, सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने सभी डीएस व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र जारी कर संक्रमण के बढ़ते प्रसार ,उसके बदलते स्वरूप तथा अन्य श्वसन रोग जैसे के खतरे को ध्यान में रखते हुए विभाग के गाइड का अनुपालन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आइएचआइपी पोर्टल पर रिपोर्ट प्रस्तुत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है。 यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.