बागपत, सितम्बर 2 -- बागपत। स्वाइन फ्लू की जांच व इलाज के लिए सबसे पहले विभागीय डॉक्टर व कर्मचारियों को एच-1 एन-1 संक्रमण से प्रतिरक्षित किया जाएगा। विभागीय स्तर पर डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ को एच-1 एन-1 संक्रमण से बचाव के लिए पहले ही प्रतिरक्षित किया जा चुका है। डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और फ्रंट लाइन वर्करों को संक्रमण से बचाव के लिए विभाग ने एच-1 एन-1 वैक्सीन के इंजेक्शन की शासन को डिमांड भेजी है। जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। संक्रमण से बचाव और रोकथाम की कवायद स्वास्थ्य विभाग ने तेज कर दी है। शासन को ओसाल्टामिविर कैप्सूल के अलावा ओसाल्टामिविर सीरप की डिमांड भेजी है। विभागीय डॉक्टर व कर्मचारियों को स्वाइन फ्लू से प्रतिरक्षित करने के लिए विभाग ने एच-1 एन-1 की वैक्सीन भी मंगाई है। साथ ही सभी सीएचसी, पीएच...