बोकारो, अप्रैल 4 -- स्वांग महावीर स्थान में रुद्र महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा गोमिया, प्रतिनिधि।गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग उत्तरी पंचायत स्थित महावीर स्थान शिव मंदिर में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 पंचदिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को गाजे-बाजे और जयकारों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा महावीर स्थान शिव मंदिर से प्रारंभ होकर पुराना माइनस, मल्लाह टोली व भुइयां टोली होते हुए कोनार नदी तट तक पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालु महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप तक यात्रा पूरी की। इसके बाद यज्ञ मंडप में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ महायज्ञ की शुरुआत की गई।महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन, महाआरती, प्रसाद वितरण, पुष्पांजलि और मंडप परिक्रमा जैसे धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। यह महाय...