बोकारो, मार्च 27 -- गोमिया। प्रखंड के स्वांग उत्तरी पंचायत स्थित महावीर स्थान में पंच दिवसीय रुद्र महायज्ञ 3 से 7 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति अध्यक्ष बिट्टू रवानी, उपाध्यक्ष निर्मल निषाद, सचिव अमृत लाल, उप सचिव बिनोद चौधरी, कोषाध्यक्ष संजय सिंह व उप कोषाध्यक्ष शंकर रवानी ने बताया कि तैयारी जोर-शोर से चल रही है। शिव मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है और चारों ओर भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। महायज्ञ के दौरान वृंदावन से पधारने वाली कथावाचिका लक्ष्मी रामायणी प्रतिदिन प्रवचन देंगी। इसके अलावा भजन-कीर्तन सहित कई धार्मिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। महायज्ञ का आयोजन महायज्ञ आचार्य पंडित गोवर्धन शास्त्री, यज्ञाचार्य पंडित संजय पांडेय, पुजारी पंडित आदित्य पांडेय एवं पंडित पंकज कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.