मेरठ, दिसम्बर 9 -- मेडिकल थाना क्षेत्र से ऐसा मामला सामने आया है जिसने डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। गौतमबुद्धनगर के दादरी निवासी समर मलिक ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया शहर के जाने-माने मनोचिकित्सक द्वारा उसके पिता जाकिर मलिक के उपचार में लापरवाही की गई। शिकायत करने पर क्लीनिक स्टाफ ने समर और जाकिर के साथ अभद्रता की। वहीं, डॉक्टर के प्रतिनिधि ने बताया 20 नवंबर को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद जाकिर को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। कुछ दिन बाद जाकिर और समर कुछ युवकों के साथ क्लीनिक पर आए। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पैसों की मांग की। डॉक्टर ने मीडिया को सीसीटीवी फुटेज सौंपी। सोमवार को पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की...