उरई, अगस्त 3 -- उरई। संवाददाता युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान का आयोजन किया। इस दौरान रैली निकालकर स्वस्थ भारत निर्माण के लिए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई।रविवार को विकास भवन स्थित लक्ष्मीबाई सभागार में पीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री के संदेश को युवाओं तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में जनपद के नौ विकास खण्डों से आए मंगल दल, पीआरडी जवानों एवं युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर नशे के विरुद्ध जनजागरूकता रैली भी निकाली गई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भी पढ़ें- नशा से मुक्त रह नया और विकसित समाज बनाएं युवक सीडीओ केके सिंह ने कहा कि स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे...