प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 21 -- कुंडा, संवाददाता। गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार ना केवल मां के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। बल्कि शिशु के शारीरिक, मानसिक विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वस्थ मां ही स्वस्थ्य समाज की नींव होती है। यह बातें राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केंद्र कालाकांकर में आयोजित गर्भवती महिलाओं, बच्चों के पोषण जागरुकता कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.किरण सिंह ने कही। उन्होंने आयरन, कैलिश्यम, फोलिक एसिड, प्रोटीन तथा विटामिन युक्त भोजन को दैनिक आहार में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों में कुपोषण के कारणों पर प्रकाश डाला। समय पर टीकाकरण, स्तनपान, स्वच्छता एवं पौष्टिक आहार से कुपोषण की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि घर में उपलब्ध खाद्य पदार्थों से ही संतुलित पोषण प्राप्त किया जा सकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.