कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को डायट मैदान मंझनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लैंगिक समानता, नशा मुक्त भारत, बाल विवाह मुक्त भारत, महिलाओं व बच्चों के अधिकार, सेनेटरी पैड वितरण तथा पीसीपीएनडीटी आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आस्था मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य का मतलब केवल बीमारियों से दूर रहना ही नहीं, अपितु शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना भी है। बताया कि इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम टुगेदर फॉर हेल्थ, स्टैंड विद साइंस है। विज्ञान आधारित साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर ही व्यक्ति की सबसे बड़ी संपत्ति है। नायब तहसी...