प्रयागराज, मार्च 13 -- ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन सलोरी स्थित विकास विद्यालय में आयोजित हुआ। स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की। मुख्य वक्ता प्रो. धीरज चौधरी ने स्वास्थ्य, फिटनेस और अनुशासन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है। दूसरे सत्र में डॉ. आलोक मिश्र ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और उत्तर लेखन की विधि पर मार्गदर्शन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...