फतेहपुर, नवम्बर 18 -- फतेहपुर। शहर के डॉ भीमराव अंबेडकर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को नशा उन्मूलन समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सामूहिक नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह हुआ। प्राचार्य डॉ राजेश कुमार यादव ने छात्राओं से कहा कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ मष्तिक निवास करता है। नशा उन्मूलन समिति के प्रभारी आनंद नाथ ने सभी छात्राओं संग महाविद्यालय परिवार को स्वयं को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई एवं घर परिवार एवं समाज में जागरूकता के लिए प्रण लिया। वहीं प्राचार्य ने नशे की सामाजिक आर्थिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने मानव जीवन में स्वास्थ के महत्व को बताते हुए कहा कि सभी को स्वस्थ रहने के लिए अपनी जीवनशैली में परिवर्तन करने की जरूरत है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वास्थ मस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.