सराईकेला, जून 21 -- सरायकेला । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा जिला मुख्यालय के इंडोर स्टेडियम में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विकास आयुक्त मुख्य अतिथि रहीं। विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने भी योग दिवस में सक्रिय भागीदारी की।योगाभ्यास के बाद श्री चौधरी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और तनावपूर्ण परिस्थितियों में योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि प्रतिदिन कम से कम एक घंटा योग-व्यायाम के लिए अवश्य निकालें। यह भी पढ़ें- पीएनबी सरायकेला में योग दिवस मना नियमित योग से शारीरिक क्षमता बढ़ती है, मानसिक तनाव ...