बिहारशरीफ, जून 15 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा महिला कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान व जन-जागरूकता कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. डॉ. जितेंद्र रजक ने कहा कि स्वस्थ लोगों को साल में कम से कम एक बार अवश्य रक्त दान करना चाहिए। हम रक्त दान कर दूसरों का जीवन बचा सकते हैं। एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी ​डॉ. आसिया प्रवीण ने कहा कि रक्तदान से बड़ा संसार में कोई दान नहीं है। ​डॉ. एमडी मुजफ्फर सुलेमान, ​ईएमटी तन्वीर आलम व अन्य ने रक्तदान के फायदे बताए। मौके पर डॉ. फरहत यास्मीन, निशात अमीक, अवधेश कुमार, राणा प्रताप सिंह, संजीव कुमार, राहुल कुमार, पवन कुमार, संजय कुमार व अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- स्वस्थ व्यक्ति साल में एक बार अवश्य करें रक्तदान (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र) यह भी पढ़ें- स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ ली यह भी पढ़ें- रक्तदान कर बचाएं जि...