कानपुर, जून 12 -- कानपुर देहात, संवाददाता। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) एवं योग सप्ताह (15 जून से 21 जून) के सफल आयोजन को लेकर डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन, आयुष विभाग के प्रतिनिधियों तथा ब्रह्माकुमारी संस्था सहित विभिन्न सामाजिक एवं योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" निर्धारित की गई है। डीएम ने निर्देश दिए कि योग सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में इस थीम को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाए तथा सभी की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर: डीएम योग दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील, नगरीय निक...