देहरादून, जून 21 -- देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 पर उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सीजीएचएस के वेलनेस सेंटर डीडी-1 मिलन विहार, डीडी-2 पी एंड टी कॉलोनी और डीडी-3 सर्वे चौक के सहयोग से योग शिविर आयोजित किए। यह भी पढ़ें- पटना में योग दिवस पर महामंथन, सीएम सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया योगयोग का महत्व तीनों केंद्रों पर बड़ी संख्या में पेंशनर्स और सीजीएचएस अधिकारियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। डीडी-1 मिलन विहार में अपर निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार, सीएमओ डॉ. जानकी जंगपांगी और डॉ. शिवानी शर्मा मौजूद रहे। डॉ. अश्वनी कुमार ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का प्रभावी माध्यम है। डीडी-2 पी एंड टी कॉलोनी में डॉ. हिमांशु जोशी और सीएमओ डॉ. स्मिता रावत ने योग और आयुर्वेद आध...