सुल्तानपुर, फरवरी 27 -- लंभुआ, संवाददाता। संजय गांधी पीजी कॉलेज चौकिया के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ धर्म विजय सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाल कर नागरिकों को जागरूक किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठें दिन शिविर स्थल पर स्वयंसेवकों द्वारा साफ सफाई के उपरांत प्रार्थना और लक्ष्य गीत का गायन किया गया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा चयनित ग्राम में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवक युवतियों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। चयनित ग्राम बिसेन का पूरा में स्थित भगवान शिव के मंदिर परिसर की सफाई भी की। मौके पर डॉ शीला सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...