मिर्जापुर, मई 6 -- मिर्जापुर। विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर मंगलवार को जिले की स्वास्थ्य इकाइयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, महिला आरोग्य समितियों और स्कूलों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर हाथों की स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शिक्षा व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) के संयुक्त तत्वावधान में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया व केनव्यू के सहयोग से 'डायरिया से डर नहीं' कार्यक्रम के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, महिला आरोग्य समिति की सदस्यों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्कूली बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों आदि ने भाग लिया। नगर के आवास विकास कालोनी स्थित गुरु नानक इंटर कॉलेज, रानी कर्णावती कंपोजिट विद्यालय लाल डिग्गी में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को हाथों की स्वच्छता ...