संतकबीरनगर, जून 21 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। योग सप्ताह के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र हैंसर बाजार पर शनिवार को एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। खंड शिक्षाधिकारी ज्ञान चंद्र मिश्र के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक के लगभग दो दर्जन शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों ने निरोग रहने के लिए कई बुनियादी और लाभकारी योगासनों का अभ्यास किया। दैनिक जीवन में योग का महत्व शिविर में उपस्थित बीईओ ने शिक्षकों को योग के महत्व के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि नियमित रूप से योग करने से मानसिक शांति मिलती है और शारीरिक ऊर्जा भी बढ़ती है। योग शरीर को तरोताज़ा रखता है। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ जीवन का संदेश रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी स्कूलों में योग का आयोजन होगा। खंड शिक्षाधिकारी ज्ञान चंद्र मिश्र ने बताया ...