मोतिहारी, अप्रैल 8 -- राकेश कुमार, मोतिहारी । विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मंगलवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह एडीएम लोक शिकायत शैलेंद्र कुमार भारती ने किया l मौके पर डॉ आशुतोष शरण ने बिमारी से बचने के लिये स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिये व्यक्तियों को मांस का सेवन नहीं करने का बल दिया गया l सिसवा पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीन ने कहा कि लोगों को अपने आस - पास के जगह को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार भारती ने कहा कि हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के प्रति नियमित रूप भोजन करने से पहले हाथ को अच्छी तरह साफ करने के बाद ही भोजन करना चाहिए। साथ ही बाहर के फ़ास्ट फ़ूड के सेवन से बचन...