भभुआ, फरवरी 28 -- भभुआ के भेकास और भगवानपुर के बीच खेला गया उद्घाटन मैच भगवानपुर के रामगढ़ में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया गया शुभारंभ (युवा पेज) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मुंडेश्वरी स्थित रामगढ़ के खेल मैदान में शनिवार को फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुई। उद्घाटन मैच भभुआ के भेकास और भगवानपुर की फुटबॉल टीमों के बीच खेला गया। इसका उद्घाटन क्षेत्रीय सांसद मनोज कुमार ने किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों कह हौसला अफजाई करते हुए कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी है और इसके लिए पढ़ाई के साथ खेल जरूरी है। गांवों में खेल प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार काफी धन खर्च कर रही है। मंच पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा, चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रकाश सिंह, अनिल तिवारी आदि थे। फुटबॉल टूर्नामे...