जहानाबाद, मार्च 9 -- जहानाबाद , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय आयुष समिति के निर्देशानुसार सोमवार को जिला आयुष समिति सह संयुक्त औषधालय के तत्वावधान में जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयुर्वेद विद्या जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय रसूला, आयुष्मान आरोग्य मंदिर आसियावां में आयोजित कार्यक्रमों में विशेषज्ञों ने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के महत्व व उसके उपयोग के लिए प्रेरित किया। जिले के काको प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर आयुर्वेदिक चिकित्सा के महत्व के बारे उपयोगी जानकारियां हासिल किया। विशेषज्ञों ने आर्युविज्ञान से जुड़ी पद्धतियों को रोगों के जड़ से निवारण में काफी प्रभावी बताया। विशेषज्ञों ने आयुर्विज्ञान चिकित...