गढ़वा, मार्च 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। विश्व ओरल हेल्थ डे के अवसर पर शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम हैप्पी माउथ इज ए हैप्पी लाइफ रखा गया है। उसके तहत लोगों को मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि स्वस्थ मुंह व्यक्ति को आसानी से भोजन करने, स्पष्ट रूप से बोलने, आत्मविश्वास के साथ मुस्कुराने और बिना किसी असुविधा या शर्मिंदगी के सामाजिक रूप से जुड़ने में सक्षम बनाता है। वहीं खराब ओरल हाइजीन के कारण दांतों में सड़न, मसूड़ों की बीमारी, मुंह से दुर्गंध एवं डेंटल इंफेक्शन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि अगर इन बीमारियों का समय पर समुचित इलाज नहीं कराया जाए तो खाने में कठिनाई, नींद में खलल और आत्मविश्वास में...