चंदौली, जून 6 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हेतिमपुर स्थित बाबा जागेश्वर नाथ धाम परिसर में काशी वन्यजीव प्रभाग की चंद्रप्रभा रेंज की ओर से संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कैलाश आचार्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि मानव जीवन के लिए आवश्यक सभी संसाधन पर्यावरण में ही निहित हैं। इसके लिए पर्यावरण को संरक्षित करना सबकी जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। वृक्ष बंधु परशुराम सिंह ने कहा कि प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। यह भी पढ़ें- कॉर्बेट में पौधे लगाकर...