कोडरमा, जुलाई 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को कोडरमा में आयोजित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) संवाद कार्यक्रम के दौरान 'सम्मिलित ज़िम्मेदारी' अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मातृ एवं शिशु पोषण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि "मातृ पोषण की डोर, उज्ज्वल भविष्य की ओर" अभियान का मूल संदेश है। कहा कि गर्भावस्था से लेकर बच्चे के दो वर्ष की आयु तक के पहले 1000 दिन किसी भी बच्चे के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकसित भारत की मजबूत नींव स्वस्थ माताओं और सुपोषित बच्चों पर टिकी है। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु पोषण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और समुदाय की साझा...