बेगुसराय, अप्रैल 9 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़पुरा के प्रांगण में गुरुवार को स्वास्थ्य, पोषण व जागरूकता का एक अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान और पोषण पखवाड़ा का संयुक्त शुभारंभ किया गया। इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता 'डिजिटल डिटॉक्स' रही। इसमें भावी पीढ़ी को स्मार्टफोन की लत से बचाने के लिए एक निर्णायक मुहिम छेड़ी गई। अभियान के तहत अस्पताल परिसर में सुबह से ही गर्भवती महिलाओं का तांता लगा रहा। चिकित्सा दल द्वारा महिलाओं महिलाओं का नि:शुल्क ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन, शुगर व यूरिन टेस्ट सहित अन्य आवश्यक प्रसव पूर्व जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहाल फारुक ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ मां ही एक स्वस्थ समाज की नींव रखती ह...