बोकारो, जुलाई 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित सभागार में जनसंख्या स्थिरता अभियान-2026 के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त अजय नाथ झा, डीडीसी शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद, डीएस डॉ. एन पी सिंह, डीआरसीएचओ डॉ सेलीना टूड्डू ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर परिवार नियोजन जन-जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा संतुलित जनसंख्या का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ शिशु समाज की सबसे महत्वपूर्ण मानव संसाधन हैं। प्रत्येक बच्चे को बेहतर...