चाईबासा, जून 1 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा है कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला होती है। चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम सामाजिक व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ महिलाओं को आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तहत ग्राम संगठन, स्वयं सहायता समूह एवं संकुल संगठन स्तर पर चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर समाज में व्याप्त झिझक, संकोच एवं भ्रांतियों को दूर करते हुए महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। यह भी पढ़ें- विद्या विहार आवासीय विद्यालय में मासिक धर्म ...