स्वस्थ भारत की पहली शर्त सही पोषण
बरेली, अगस्त 21 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में आज पहला सुख निरोगी काया के अंतर्गत पोषण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य तौक़ीर सिद्दीकी ने किया। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है, लेकिन दूसरी तरफ कुपोषण, एनीमिया, मोटापा और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां भी गंभीर चुनौती बनकर सामने हैं। विडंबना यह है कि एक ही समाज में कुछ बच्चे पर्याप्त भोजन न मिलने से कमजोर हैं, जबकि कुछ बच्चे जंक फूड और मीठे पेयों की वजह से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। यह स्थिति बताती है कि समस्या केवल भोजन की उपलब्धता नहीं, बल्कि सही पोषण की समझ की भी है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए भौतिक विज्ञान प्रवक्ता फरहान अहमद ने मोटे अनाज के महत्व को समझाते हुए बताया कि पारंपरिक भारतीय भोजन अपने आप में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.