सोनभद्र, मई 31 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एनटीपीसी रिहंद परियोजना में 16 से 31 मई तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा रविवार को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के संकल्प के साथ संपन्न हो गया। स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप आयोजित इस अभियान में परियोजना के सभी विभागों, अनुभागों तथा कल्याण निकायों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन, कार्यस्थल सुधार तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। अभियान की शुरुआत 16 मई को प्रभात फेरी एवं स्वच्छता शपथ के साथ हुई। इसमें परियोजना प्रमुख संजय असाटी, अधिकारियों, कर्मचारियों, परिसर स्थित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, सीआईएसएफ कर्मियों तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय रूप से ...