सहारनपुर, जून 19 -- सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को मुन्नालाल एवं जय नारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज में योग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय स्वस्थ नारी, सशक्त समाज रहा। जिसमें योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के लाभ बताए। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला वाई. तथा कार्यवाहक प्राचार्या प्रो. अनुपम बंसल ने नटराज प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. विमला वाई., विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी सूरज, जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वकुल बंसल, नोडल अधिकारी प्रो. संदीप गुप्ता एवं प्रबंध समिति के मनोनीत सदस्य नीरज माहेश्वरी सहित अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- महिलाओं को योग के प्रति जागरूक करेगी पतंजलि ...