संभल, सितम्बर 13 -- जिले में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का आगाज 17 सितम्बर से होगा, जो गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित पोषण माह के साथ मिलकर चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर (मध्य प्रदेश) से करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि वे निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा - "स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है, यह अभियान देश को मजबूती देगा।" मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक ने जानकारी दी कि अभियान के तहत महिलाओं की व्यापक स्वास्थ्य जांच होगी। इसमें हाइपरटेंशन, शुगर, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग शामिल रहेगी। क...