मुंगेर, अप्रैल 8 -- तारापुर,निज संवाददाता। राम स्वारथ कॉलेज, तारापुर में एनएसएस एवं महाविद्यालय सेहत केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिव' के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय स्वास्थ्य ही वास्तविक संपत्ति था। संगोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य डा. नागेंद्र कुमार शर्मा एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य डा. शर्मा ने कहा कि भौतिक सुख-सुविधाओं से अधिक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य है। उन्होंने छात्रों को संतुलित आहार,नियमित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी तथा समाज के वंचित वर्गों में स्वास्थ्य योजनाओं और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। गणित विभाग के डा. राकेश पासवान ने स्वस्थ नागरिकों को राष्ट्र की प्रगति का आधार ...