बांदा, मार्च 20 -- बांदा। संवाददाता पैलानी तहसील के राजकीय हाईस्कूल रेंहुटा में 19 व 20 मार्च को वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार ने कार्यक्रम की शुरुआत की।मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार मुस्तकीम खान ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना हम सबका दायित्व है। बताया कि प्लास्टिक हमारे देश में घातक बनती चली जा रही है। इससे हमें बचना है जिससे हमारी उपजाऊ मिट्टी खराब न हो पाए। रेंहुटा के प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार ने पूछे गए सवालों में बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वालों को सम्मानित किया। बताया कि लगभग डेढ़ सौ बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उप जिला अधिकारी अंकित वर्मा ने पहली बार पैलानी तहसील में होने वाले ऐसे आयोजन की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...