समस्तीपुर, मई 5 -- पूसा। बेहतर पोषण एवं स्वस्थ खानपान की आदतों को बढ़ावा देने को लेकर विद्यालय पोषण कार्यक्रम अंकुरण का आयोजन मंगलवार को प्रखंड के बुनियादी अभ्यासशाला, पूसा एवं बेसिक स्कूल, दिघरा में किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें चयनित प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। पूसा में आयोजित क्वीज में पुरस्कृत बच्चों में भारतीय कुमारी- प्रथम, अनुष्का कुमारी-द्वितीय एवं निशा कुमारी ने तृतीय स्थान पाया। इधर बेसिक स्कूल, दिघरा में आयोजित प्रतियोगिता में अंकित कुमार-प्रथम, नंदनी कुमारी-द्वितीय एवं नवीन कुमार ने तृतीय पुरस्कार पाया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पोषण के प्रति जागरूक करने एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को समझाना है। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्...