कन्नौज, जून 17 -- छिबरामऊ। केंद्र सरकार द्वारा संचालित समेकित जन-जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज में योग सप्ताह के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन योगाभ्यास से हुई, जिसका संचालन वेदिका आर्य ने किया। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योग सत्र में भाग लेकर स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व को समझा। इसके बाद "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत परिसर में वृक्षारोपण किया गया। वहीं अवकाश प्राप्त शिक्षकों एवं शिक्षाविदों की शैक्षिक संगोष्ठी का संचालन स्काउट मास्टर सत्यपाल सिंह ने किया। संगोष्ठी में पूर्व प्राचार्य नारायण सिंह सेंगर, पूर्व प्रवक्ता गणेश सिंह सेंगर, लखन प्रताप सिंह राठौर तथा डॉ.संजीव अवस्थी ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए नि...