रांची, जून 21 -- तोरपा, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल, तोरपा में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा स्थानीय समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षक उमेश गोप ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उमेश गोप ने नियमित योग को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताते हुए सभी को इसे दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। योग भारत की अमूल्य धरोहर : प्राचार्यइस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ज्ञान हंस ओझा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभात...