स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है योगाभ्यास : मुकेश कश्यप
रामगढ़, जून 20 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को मारंग मरचा स्थित ऑक्सफ़ोर्ड एकेडमी में योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सचिव, प्रधानाध्यापिका, शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य रूप से उपस्थित विद्यालय के सचिव मुकेश कश्यप व प्रधानाध्यापिका उमा कश्यप द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। इसके बाद विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। वही विद्यार्थियों को नियमित योग करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर विद्यालय के सचिव मुकेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है योगाभ्यास। यह भी पढ़ें- द पेंटीकॉस्टल असे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.