रांची, जून 21 -- खूंटी, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बिरसा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सीके भगत ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए सभी को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. जया कच्छप ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- बिरसा कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस अवसर पर  सभी ने योग को अपने द...