जमुई, जून 22 -- चंद्रमंडीह। ​अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को चकाई वायरलेस मैदान में भाजपा मंडल अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।​ यह भी पढ़ें- हनवारा मंडल में योगाभ्यास, भाजपाइयों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेशयोग का महत्व शिविर को संबोधित करते हुए कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य देन है, जिसे आज वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को आपस में जोड़ने का एक पवित्र माध्यम है। नियमित योग करने से हम पूरी तरह स्वस्थ, ऊर्जावान और मानसिक रूप...