बलरामपुर, मई 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम के 37वें दिन शुक्रवार को सुंदर दास रामलाल इंटर कॉलेज में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन, इंडियन योगा एसोसिएशन, इंडियन योगा फेडरेशन व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉलिस्टिक हेल्थ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। योग शिविर में योग गुरु डॉ. वीरेन्द्र विक्रम सिंह ने छात्र-छात्राओं को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए नियमित योगाभ्यास बेहद जरूरी है। शिविर की शुरुआत यौगिक सूक्ष्म क्रियाओं से हुई, इसके बाद ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन और अर्धचक्रासन जैसे खड़े होकर किए जाने वाले योगासनों का अभ्यास कराया गया। वहीं बैठकर किए जाने वाले आसनों में भद्रासन, वज्रासन, उष्...