अलीगढ़, फरवरी 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब अलीगढ़ के तत्वावधान में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ्य जीवन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत ठाकुर प्रवीण राज सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह, संयुक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग नरेंद्र सिंह, पर्यावरण विद् सुबोध नंदन शर्मा, सदस्य नमामि गंगे ज्ञानेश शर्मा, प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा, जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी सम्मानित अतिथियों ने सभी बाल वैज्ञानिकों के पोस्टर एवं स्लोगन का अवलोकन किया। मुख्य अतिथि ठाकुर प्रवीण राज सिंह ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं। जब ...