स्वस्थ्य जीवन के लिए जागरूक किया
बरेली, जुलाई 31 -- बहेड़ी। केसर इंटर कॉलेज में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए जागरूक किया गया। नगर पालिका के ब्रांड एम्बेसडर रवि रंजन और जय चौबे ने वर्षा जल संचयन करने का संकल्प दिलाया। डायरिया सहित बीमारियों के रोकथाम के तरीके बताए। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रिंसिपल रवि शर्मा ईको क्लब के बच्चों से एक पेड़ लगाकर सेल्फी लेने को कहा। शिक्षक इंद्रजीत ने कहा खुद भी प्लास्टिक का प्रयोग ने करें। लोगों को भी प्लास्टिक का प्रयोग न करने को जागरूक करे। इस मौके पर जयेन्द्र वर्मा, चंद्रभानु सिंह, सतीश, सत्यवीर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सनराइज पब्लिक स्कूल में स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.