बेगुसराय, अप्रैल 11 -- बेगूसराय। समग्र शिक्षा अंतर्गत किशोरी छात्राओं के लिए राजकीय सावित्री विद्यालय उलाव में शनिवार को सखी सहायता डेस्क का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित सदर पीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक श्रीमोद कुमार, परना की मुखिया ललिता देवी, परना के सीएचओ पल्लवी कुमारी, एएनएम प्रियंका भारती व विद्यालय, प्रधानाध्यापक ममता कुमारी, नोडल शिक्षक रूबी कुमारी, शिक्षक राधेश्याम कुमार, राहुल पासवान, डोली कुमारी, भारती कुमारी, रणजीत कुमार, प्रीतम कुमार, रामानंद पासवान व समस्त विद्यालय परिवार मिलकर इस कार्यक्रम का सफल बनाया। कार्यक्रम में छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली जीने के लिए स्वास्थ्य प्रबंधक ने विस्तृत जानकारी दी। इसमें एनीमिया (खून की कमी) के लिए मुख्य रूप से आयरन की कमी बताया गया। इसकी वजह से थकान, कमजोरी, पीली त्वचा और सांस फूलने जैसे शारीरिक...