कौशाम्बी, जनवरी 29 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशांबी में बुधवार रात एमबीबीएस 2025 बैच के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी का गरिमामय आयोजन किया गया। इस दौरान नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराते हुए उनके भीतर आत्मविश्वास एवं आपसी समन्वय की भावना विकसित करने का प्रयास हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. (डॉ.) हरिओम कुमार सिंह एवं अतिथिगण रवींद्र प्रताप सिंह सीनियर वित्त अधिकारी, डॉ. एसएन सिंह चेयरमैन, चंद्रशेखर सिंह आयुर्वदिक संस्थान कौशाम्बी एवं डॉ. विनोद कुमार गौर प्राचार्य चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेदिक संस्थान कौशाम्बी ने किया। इसके पश्चात महाविद्यालय के वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें नृत्य, संगीत एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियां ...