कौशाम्बी, जनवरी 27 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस पूर्ण गरिमा, अनुशासन एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने ध्वजारोहण के साथ किया। समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया तथा महाविद्यालय परिसर में प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से परिपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान संस्थान में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र/पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया गया। इस...