शाहजहांपुर, मई 1 -- शाहजहांपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, शाहजहांपुर को बड़ी उपलब्धि मिली है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत इंडियन फार्माकोपिया आयोग ने महाविद्यालय को मटेरियोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया के तहत मेडिकल डिवाइस एडवर्स इवेंट मॉनिटरिंग सेंटर के रूप में मान्यता प्रदान की है। यह मान्यता 22 अप्रैल 2026 से प्रभावी है। इस केंद्र के माध्यम से अब चिकित्सा उपकरणों से संबंधित प्रतिकूल घटनाओं की पहचान, निगरानी और रिपोर्टिंग व्यवस्थित ढंग से की जाएगी। साथ ही, इन घटनाओं का विश्लेषण कर भविष्य में होने वाली हानियों की रोकथाम के प्रयास भी किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- उषा मार्टिन को मिला पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों की संबद्धता विस्तार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.