झांसी, अप्रैल 21 -- झांसी। कांगे्रस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी के साथ अन्य कांग्रेसी बुविवि के कुलपति से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुलपति से कहा कि विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों में जो स्ववित्त पोषित है उन शिक्षकों का आर्थिक शोषण हो रहा। कुलपति ने समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया। कांग्रेस ने संबद्ध महाविद्यालयों में स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों के साथ हो रहे आर्थिक शोषण, सेवा असुरक्षा एवं नियमों के उल्लंघन के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं और उनका किसी भी प्रकार का शोषण पूरी सामाजिक व्यवस्था को प्रभावित करता है। यह भी पढ़ें- अनगड़ा डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने की मांग कहा कि शिक्षकों के मुद्दे पर उनका दृष्टिकोण सकारात्मक...