प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 26 -- लालगंज। स्थानीय तहसील परिसर में शनिवार को अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षक नेता डॉ. फर्णीन्द्र नारायण की अगुवाई में विभिन्न मांगों को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन के जरिए शिक्षकों ने सम्मानजनक वेतन, सेवा सुरक्षा के साथ कैशलेस चिकित्सा योजना की सुविधा को लेकर आवाज बुलंद की। ज्ञापन में शिक्षकों ने लिखा कि प्रदेश के अनुदानित महाविद्यालयों में पिछले 25 वर्ष से दोहरी व्यवस्था में कार्यरत हजारों शिक्षकों की सेवाओं की अनिश्चितता चिंताजनक है। शिक्षकों ने शासन से निश्चित मानदेय के साथ अनुदानित महाविद्यालय के शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिए जाने की मांग उठाई है। नायब तहसीलदार पंकज कुमार ने ज्ञापन शासन को भेजने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर ड...