इटावा औरैया, अक्टूबर 5 -- इटावा। सरस्वती महाविद्यालय टिक्सी टेंपल में उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसियेशन की हुी बैठक में कॉलेज प्रबंधकों ने स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के परंपरागत कोर्स जैसे बीएड,डीएलएड व बीएससी के छात्रों की घटती हुई संख्या पर चिंता व्यक्त की। कई कॉलेज प्रबंधकों का कहना है कि जहां एक और छात्र संख्या लगातार घट रही है वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय शुल्क सहित अन्य खर्च लगातार बढ़ा रहे हैं फिर भी महाविद्यालय का शुल्क 20 वर्षों से नहीं बढ़ा है। संगठन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने कहा कि सभी स्ववित्त पोषित महाविद्यालय को मिलकर समस्या का समाधान ढूंढना होगा बाहर से कोई भी समस्या का समाधान नहीं मिलेगा। कोषाध्यक्ष डा. बृजेश भदौरिया ने बताया कि विश्व विद्यालय को शिक्षकों की नियुक्ति में अड़ंगा लगाना बंद करें नियुक्ति महाविद्...