अलीगढ़, दिसम्बर 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्वरों का जब प्रतिभागियों ने वंदन किया तो हर किसी ने तालियों से उनका अभिनंदन किया। प्रतिभागियों ने आरएसएस के राष्ट्र भक्ति गीत गाए तो पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। शुक्रवार आयोजित ऑडिशन में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने गीत गाए। चयनित प्रतिभाग 23 दिसम्बर को खेरेश्वरधाम स्थित रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में फाइनल कार्यक्रम में भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी यूपी के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह शामिल होंगे। विश्व संवाद केंद्र बृज प्रांत के फिल्म आयाम की ओर से स्वरों का स्पंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आरएसएस की शताब्दी वर्ष को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में बृज प्रांत के 29 जिलों से प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। आगरा रोड सरस्वती विद्या मंदिर, गोंडा रोड स्थित सरस्वत...