पटना, अप्रैल 12 -- हम (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने स्वर साम्राज्ञी आशा भोसले के निधन को दुखद और अपूरणीय क्षति बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक महान कलाकार का निधन नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के एक स्वर्णिम अध्याय का अवसान है। डॉ. सुमन ने कहा कि आशा भोसले की आवाज में भारत की आत्मा, उसकी विविधता और उसकी संवेदनशीलता की गूंज थी। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से करोड़ों दिलों को जोड़ा और भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...